सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले हिंदुओं की आस्था का सम्मान नहीं करता था और सत्ता में रहते हुए मंदिरों के संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया गया।