उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन, 4 अप्रैल 2026 की सुबह बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।