मणिपुर विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की ओर से जारी नई पदाधिकारियों और चुनावी समितियों की सूची पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को प्रदेश चुनाव समिति और प्रचार समिति में सदस्य बनाया गया है, जबकि उन्हें घोषणापत्र समिति का सह-अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।