जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हमले में तीन CRPF जवान घायल हुए थे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और सेना ने कई इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।