देवरिया जिला प्रशासन ने रुद्रपुर तहसील के जोगिया खुर्द गांव में छापेमारी कर ईंधन की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण ईंधन संकट की अफवाहों के बीच, प्रशासन ने भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा किया गया डीजल बरामद किया है।