महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर (Group-B) की पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। यह फैसला 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई स्क्रीनिंग परीक्षा में पेपर लीक और बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोपों के बाद लिया गया है।