इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। होटल पहुंचने पर पारंपरिक इंडोनेशियाई संगीत के साथ उनका अभिनंदन हुआ। बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ उनका स्वागत किया,