गुजरात में चांदीपुरा वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। राज्य में अब तक इस वायरस से 22 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 184 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने बताया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 7 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।