लखनऊ हाई कोर्ट की बेंच ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि यह मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए हाई कोर्ट में इस पर सुनवाई का औचित्य नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।