राज्य के 2.69 करोड़ से अधिक मतदाता आज मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की किस्मत और कांग्रेस समर्थित UDF की वापसी की उम्मीदों का फैसला करेंगे। इस बार बीजेपी ने राजीव चंद्रशेखर, वी. मुरलीधरन और के. सुरेंद्रन जैसे कद्दावर चेहरों को उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।