अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में युद्धविराम समझौता तो हो गया है, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से खोलना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, युद्ध के दौरान ईरान ने इस समुद्री मार्ग में बड़ी मात्रा में नेवल माइन्स बिछाई थीं।