पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को भारत-नेपाल सीमा (नेपाल बॉर्डर) के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वह कलकत्ता हाई कोर्ट से गिरफ्तारी की सुरक्षा हटने के बाद से फरार चल रहे थे और नेपाल के रास्ते देश से भागने की फिराक में थे।