झारखंड राज्यसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी द्वारा पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा के बाद चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। दूसरी सीट जीतने के लिए बीजेपी को विपक्षी दलों से क्रॉस वोटिंग की जरूरत पड़ सकती है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।