झारखंड में JPSC-JSSC से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र और युवा आंदोलन में शामिल होने रांची पहुंच रहे हैं। आंदोलन के बीच सविता कुमारी, राहुल, उमा, हबीबा और रूपेश पाल ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी है।