"कानपुर में एक तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे सभी घायल हो गए। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे वीआईपी रोड पर रेव-3 के पास हुआ। कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों से टकरा गई।