कांग्रेस महासचिव दीपा दासमुंशी ने कहा है कि केरल के नए मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी करेंगे। दिल्ली में हुई बैठक के बाद उन्होंने बताया कि सभी कांग्रेस विधायकों ने यह निर्णय हाईकमान को सौंप दिया है और जल्द ही नाम की घोषणा की जाएगी।