बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर (KHAN GLOBAL STUDIES) के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और छात्रों व स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है।