पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के दौरान जमीन कब्जाने, रंगदारी और वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मामलों में आरोपी गैंगस्टर विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार था। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और उगाही के कई मामले दर्ज हैं।