लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने संबंधित इमारत को गिराने का फैसला लेते हुए नोटिस जारी किया है। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2016 में ही नक्शे के विपरीत निर्माण होने के कारण इमारत को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था.