उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का इकबाल बुलंद करने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति धरातल पर बड़े नतीजे दिखा रही है। पिछले नौ वर्षों के दौरान यूपी पुलिस ने संगठित अपराध और माफिया राज पर ताबड़तोड़ प्रहार किया है।