राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने उदयपुर में आयोजित 'हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह' में बयान दिया कि हल्दीघाटी का युद्ध केवल महाराणा प्रताप, उनकी सेना या मेवाड़ का राजवंश नहीं लड़ा था, बल्कि पूरा समाज सभी प्रकार के भेद भूलकर इस महासंग्राम में उतरा था।