अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। फैक्ट्री मालिक का बेटा आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है, गुरुवार भोर कमालपुर बरेठी नहर पुलिया के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक घिरने पर आदिल ने टीम पर की फायरिंग और जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।