अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिन के भारत दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने नई दिल्ली में NSA अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, सुरक्षा और नई तकनीक से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में TRUST पहल पर भी बात की गई।