बिहार के मुजफ्फरपुर में नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अघोरिया बाजार, क्लब रोड और कल्याणी चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और जमकर तोड़फोड़ व नारेबाजी की।