प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ₹39,290 करोड़ से अधिक की लागत वाले 6 बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट के असर को कम करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े ऐलान किए गए.