अलवर में NSUI कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला और शव यात्रा निकालकर NEET पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नंगली सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए एनटीए पर प्रतिबंध लगाने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।