NEET-UG री-एग्जाम से ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की एक और बड़ी प्रशासनिक और तकनीकी लापरवाही सामने आई है। पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा के एडमिट कार्ड में नागपुर के एक छात्र का परीक्षा केंद्र भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में आवंटित कर दिया गया।