भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच होने वाली फ्री ट्रेड डील से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तानी नेताओं का कहना है कि इस समझौते से पाकिस्तान में करीब 1 करोड़ नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि EU के साथ पाकिस्तान का जीरो-टैरिफ फायदा अब खत्म हो सकता है.