बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। 31 साल पुराने मामले में जमानत खत्म होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पप्पू यादव शुक्रवार रात पटना पहुंचे थे और घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही पुलिसकर्मी उनके पास पहुंच गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।