थाना पिलखुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह मोदीनगर रोड स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री के पास बनी झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 70 झुग्गियों को अपनी चपेट में लेते हुए आसपास के गोदामों और फैक्ट्रियों तक फैल गई।