इंडोनेशिया दौरे के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,000 साल पुराने हिंदू मंदिर का दौरा किया और उसके संरक्षण परियोजना की शुरुआत की। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसके परिसर में कुल 240 मंदिर स्थित हैं।