केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को एक बड़ा झटका दिया है, जिसके तहत अब सालाना सब्सिडी वाले एलपीजी (LPG) सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर सिर्फ 4 कर दी गई है। सरकार के इस नए नियम के बाद उज्ज्वला योजना के करीब 10.5 करोड़ लाभार्थियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।