उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बीजेपी नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के घर पहुंचे। उन्होंने उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।