कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन इस मुद्दे पर एकजुट है। उन्होंने चुनाव आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण को हटाने की भी मांग की और आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े गंभीर मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।