उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती, रोस्टिंग और खराब ट्रांसफार्मरों को लेकर जनता और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में केवल दो से ढाई घंटे बिजली मिल रही है, जिससे फसलों की सिंचाई ठप है और आम जनजीवन बेहाल है।