पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सिया गोयल और चेतन चौधरी की एक कैफे में हुई मुलाकात को हत्या की साजिश का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। CCTV फुटेज में दोनों को लगभग एक घंटे तक बातचीत करते देखा गया, जहां कथित रूप से पूरी प्लानिंग की गई थी।