ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जा रही है। लाखों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचने के लिए पुरी पहुंचे हैं। बारिश और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही। विशाल लकड़ी के रथों पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा विराजमान हैं।