राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा, न कि बड़े उद्योगपतियों पर।