त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में अचानक आग लग गई। यह घटना मध्य प्रदेश में रतलाम से करीब 110 किलोमीटर दूर रविवार सुबह हुई। आग लगते ही यात्रियों में डर और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बी-1 कोच में सबसे पहले आग लगी, जिसके कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग भी प्रभावित हुआ।