राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। दिल्ली के संसद मार्ग थाने में सांसद पप्पू यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन की आड़ में सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाया गया।