पिछले 48 घंटों से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैली "ईंधन खत्म होने" की अफवाहों ने लोगों के बीच इस कदर डर पैदा कर दिया कि मेडिकल स्क्वायर, धरमपेठ और वर्धा रोड जैसे इलाकों में पेट्रोल पंपों पर आधी रात तक लंबी कतारें देखी गईं।