92 वर्षीय महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती खबरों में उन्हें 'कार्डिएक अरेस्ट' आने की बात कही गई थी, लेकिन उनकी पोती जनाई भोसले ने स्पष्ट किया है कि उन्हें अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की वजह से अस्पताल लाया गया है।