औरैया जिले के एक रिहायशी इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने गली में खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ने टक्कर के बाद ब्रेक लगाने के बजाय गाड़ी को युवकों के ऊपर से ही निकाल दिया।