पश्चिम बंगाल नगर निगम भर्ती घोटाले में ईडी ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस को 10 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन पर नौकरी दिलाने के बदले पैसे लेने का आरोप है। साउथ दमदम नगरपालिका में 150 लोगों की भर्ती की सिफारिश का मामला सामने आया है। इस मामले में ईडी ने बड़ा कार्रवाई की है।