ठाणे में मुंबई-वड़ोदरा हाईवे पर एक तेज रफ्तार BMW कार के डिवाइडर से टकराने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तीनों जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।