भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को मुंबई के समता नगर में बीजेपी की नींव रखी गई थी। आज यह दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में है और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित है।