उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wage) में वृद्धि का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह कदम विशेष रूप से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों श्रमिकों को राहत देने के लिए उठाया गया है।