भगवान शिव की नगरी काशी यानी कि वाराणसी में दुनिया का तीसरा और भारत का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे बनाया जा रहा है, जिसका काम तेजी से चल रहा है और अभी ट्रायल रन किए जा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का 94.35 फीसदी काम पूरा हो चुका है.मतलब यह कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.