पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की शुरुआत होते ही भाजपा ने अपने बड़े नेताओं को प्रचार के लिए उतार दिया है। इसी दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कोलकाता के कमरहाटी और मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो और जनसंपर्क किया।