White House के पास शनिवार को एक संदिग्ध व्यक्ति ने करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने सुरक्षा चेकपॉइंट पर तैनात US सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों पर फायरिंग की।